फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not miss any precautionary dose

एहतियाती डोज से कोई न छूटे

Mon, 08 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Do not miss any precautionary dose
मिर्जापुर। संगमोहाल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कोविड का एहतियाती डोज लगवाने के लिए शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने विशेष अभियान का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त चुनार में भी शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बूस्टर डोज लगवाने आए लोगों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी देश की आजादी के 75वें साल के पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए 18 वर्ष के ऊपर की आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त बूस्टर डोज लगाई जा रही है। हम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जिले का एक भी निवासी बूस्टर डोज से न छूटे। जिला अभियान टीकाकरण प्रमुख जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्याम सुंदर केसरी ने आह्वान किया कि बूस्टर डोज अभियान को सफल बनाएं। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय व संचालन नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, नगर महामंत्री सतीश उपाध्याय, रजनीकांत राय, गुंजा साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य रविशंकर साहू, प्रशांत पांडेय, सूरज निषाद, सभासद गोवर्धन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुनार: विधायक अनुराग सिंह ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर फीता काटकर बूस्टर डोज शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बूस्टर डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित रखें और दूसरों को भी एहतियाती खुराक लगवाने के लिए प्रेरित करें। तहसील क्षेत्र में कुल 39 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया। इस दौरान विधायक सहयोगी आलोक सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके पटेल, चिकित्साकर्मी सर्वेश, एएनएम सरिता, प्रतिभा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, अखिलेश मिश्रा निर्मला आनंद, अभिलाष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना। विकास खंड छानबे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को एहतियाती खुराक के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्थानों पर लगे मेगा कैंप का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों व मौजूद ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ विनोद कुमार यादव, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, प्रेमशंकर तिवारी, एएनएम अंजू गौतम, अनिल सिंह, जय सिंह, रामू सिंह, सुजीत कुमार मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

जमालपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूस्टर डोज कैंप का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से टीकाकरण करवाया। एएनएम ट्विंकल, स्टाफ नर्स सुनीता, फार्मासिस्ट राजेश गुप्ता एवं सौरभ सिंह की टीम ने 28 भाजपा कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज लगाया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, किशोर सिंह, जोशी पटेल, रणजीत सिंह, मन्ना सिंह, संजय सिंह, रामजनम कुशवाहा, मोतीलाल सिंह, मनोज केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed