फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not make Tajiya more than 12 feet high

Mirzapur News: 12 फीट से ज्यादा ऊंचा ताजिया न बनाएं

Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Do not make Tajiya more than 12 feet high
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और एसएसपी सोमेन बर्मा ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के लिए 12 फीट से ज्यादा ऊंचा ताजिया न बनाएं। साथ ही डीजे पर अश्लील और आपत्तिजनक गीत न बजाए जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम और कांवड़ यात्रा में किसी तरह की अड़चन नहीं होनी चाहिए। कहा कि किसी को समस्या आए तो उसे तत्काल संबंधित एसडीएम, सीओ, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को जानकारी दें।
विज्ञापन

किसी के द्वारा कानून अपने हाथ में न लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायज राज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रो में, समस्त नगर पालिकाओ के अधिशासी अधिकारी नगरीय क्षेत्रों में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई का पहले से ही सुनिश्चित करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से कहा कि ताजिया अथवा कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए मार्गो को समतल बनाएं। तथा जिला पंचायत राज अधिकारी मार्गो के किनारे झाड़ियो की छटाई, कटाई सुनिश्चित कराएं। कांवड़ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु गंगा नदी के जिस घाट से पानी उठाते हैं वहां बेहतर साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कहा कि जुलूस निकालने वाले आयोजक यह सुनिश्चित करेंगे जुलूस में शामिल व्यक्ति किसी प्रकार उपद्रव नहीं करेगा।
जुलूस में शामिल होने वाले व्यक्तियों की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया पर किसी के द्वारा ऐसी पोस्ट न डाली जाए और न ही फारवर्ड किया जाए।
जिससे माहौल खराब होने की सम्भावना हो सके। बैठक में एक-एक थानेवार संबंधित प्रभारी थानाध्यक्षों से वार्ता कर समीक्षा की गई तथा उपस्थित धर्मगुरुओं, ताजियादारों व कांवड़ यात्रा के आयोजकों की समस्याएं भी सुनीं।

एडीएम अजय कुमार सिंह, एएसपी नितेश सिंह, नक्सल ओम प्रकाश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, लालगंज संजीव यादव, चुनार राजेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed