{"_id":"6223b3a68074c975384b3db5","slug":"do-not-gather-near-the-polling-place-do-not-take-the-facility-of-outsiders-mirzapur-news-vns641746734","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान स्थल के पास न एकत्रित हो भीड़, न ले बाहरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान स्थल के पास न एकत्रित हो भीड़, न ले बाहरी की सुविधा
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में आखिरी दौर में सात मार्च मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के लिए पुलिस लाइन्स के मैदान में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने प्रेक्षकों के साथ संयुक्त रूप से चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल, अर्धसैनिक बल, पीएसी बल, जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट व होमगार्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया।
इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों/कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। बताया कि ड्यूटी स्थान पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ताकि मतदान को निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराया जा सके। निर्देश दिया कि ड्यूटी पॉइंट पर सतर्क रहें। मतदान स्थल के आस-पास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए। किसी भी बाहरी व्यक्ति से किसी प्रकार की सुविधा न लें, न ही किसी भी प्रकार के प्रलोभन में पड़े। मतदान स्थलों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या मतभेद होने पर इसकी सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को दें। निर्देशित किया गया कि चुनाव डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण डयूटी है। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी पुलिस बल गरिमा बनाये रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया कि शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बन्द हो जाएगा। इसको दृष्टिगत रखते हुए आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित किसी भी अनैतिक कार्य जैसे-बिना अनुमति चुनावी जनसभा रोड शो, रैली किसी प्रत्याशी, व्यक्ति द्वारा पैसों, अवैध शराब आदि का वितरण करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर समस्त प्रेक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक, अर्धसैनिक बल के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट आदि रहे।