फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do house-to-house vaccination

घर- घर जाकर करें टीकाकरण

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Do house-to-house vaccination
उप जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के साथ बैठक हुई। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के जो लोग वैक्सीनेशन से छूटे हुए हैं। उन्हें चिह्नित करके टीकाकरण किए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज व हलिया के चिकित्सकों की बैठक में उपजिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी वैक्सीनेशन से छूटना नहीं चाहिए। वैक्सीनेशन गाइडलाइन अनुसार त्वरित गति से किए जाने की जरूरत है। कोविड-19 और में गठित टीम डोर टू डोर पहुंच कर बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का चिन्हिकरण करके टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करें। हलिया के चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि 57 टीम गठित की गई है और 12 सुपरवाइजर लगे हुए हैं। यह अभियान 24 से 29 जनवरी तक चलेगा। केवल 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के दिन बंद रहेगा। लालगंज आरबीएसके के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि लालगंज में 36 टीम और सात सुपरवाइजर चिन्हित करण अभियान में लगाए गए हैं। इसके लिए अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह बैठक करके टीम को जानकारी दिया है। उन्होंने बताया कि कोविड के लक्षण पाए जाने वाले मरीजों को दवा की किट दी जाएगी और उनका उपचार चलेगा। बैठक में नासिर खान,अनिल, डब्ल्लू एचओ पवन, प्रवीन द्विवेदी, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed