{"_id":"6223b3a4e1f3c747de41a417","slug":"do-a-thorough-check-of-vehicles-coming-to-the-boundaries-of-the-district-mirzapur-news-vns6417463190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमाओं पर आने जाने वाहनों की गहन जांच करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमाओं पर आने जाने वाहनों की गहन जांच करें
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विशेष व्यय प्रेक्षक बीआर बालाकृष्णन ने बैठक कर कहा कि जिले की सीमाओं पर वाहनों की गहन जांच करें। उन्होंने व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, संबंधित नोडल अधिकारियों एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के साथ समीक्षा की।
इस दौरान विशेष प्रेक्षक ने उड़न दस्ता टीम के द्वारा विभिन्न स्थलों पर की जा रही चेकिंग एवं उनके द्वारा की गई कार्रवाई, आबकारी, स्थायी निगरानी टीम, मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति के द्वारा की गई गई कार्रवाई, पोस्टर, होर्डिंग्स, विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों एवं उनकी व्यय की स्थिति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विशेष व्यय प्रेक्षक ने कहा कि सात मार्च को मतदान के दृष्टिगत सीमाओं पर वाहनों की जांच की जाए। इसी प्रकार जिले के अंदर उड़नदस्ता टीम के द्वारा वाहनों की चेकिंग की जाए। आबकारी टीम के द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। कहा कि सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए टीम भावना से कार्य करें। ताकि निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो सके। इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक प्रदीप कुमार विश्वास, प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता के अलावा अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।