फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM warns Panda society on the chaos spread in the temple premises

मंदिर परिसर में फैली अराजकता पर डीएम ने पंडा समाज को दी चेतावनी

Thu, 05 Aug 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
DM warns Panda society on the chaos spread in the temple premises
विंध्याचल। जिला मजिस्ट्रेट कैम्प कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने श्री विंध्य पंडा समाज के लोगों से मंदिर की सुरक्षा व व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने मंदिर परिसर व आसपास फैली अराजकता तथा पिछले कुछ दिनों में घटी घटनाओं पर दुख जताया तथा समाज के लोगों को मंदिर की छवि खराब न करने के लिए चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि तीर्थपुरोहित धन्य हैं जो यहां पर रहकर मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद ले रहे हैं। डेढ़ महीने के अंदर मंदिर परिसर में लगातार तीन शर्मनाक घटनाओं व सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर अफसोस जताया। कहा कि इस घटना पर प्रदेश ही नहीं अपितु देश, विदेश स्तर पर इसकी चर्चा हुई और काफी बुरे कमेंट भी सुनने को मिली। डीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने ट्वीट कर मुझसे शिकायत की कि आजकल मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कराने के पश्चात जबरन चढ़वाया लिया जा रहा है । यह कृत्य नकारात्मक सन्देश देने वाला है। इसलिए ऐसे कार्य न किया जाए। डीएम ने कहा कि माँ का नाम और मां के मंदिर में जाकर छीना झपटी करना यह उचित नहीं है । मंदिर की प्रतिष्ठापूर्ण छवि खराब होगी तो हम अपने स्तर से इसकी व्यवस्था देखेंगे। दर्शन को लेकर आपस में भी न लड़ें। जो भी शिकायत हो सीओ व एसडीएम से कर के सुलझा लिया करें। उन्होंने कहा कि आपसे यह अंतिम अनुरोध है आप आपस में बात करके व्यवस्था में सुधार लाएं। डीएम ने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी घटना उनके संज्ञान में आई तो कठोर कार्यवाई होगी। न ही किसी की कोई सिफारिश सुनूँगा। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने कहा कि लंबित मामलों में रिमांड लेकर गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। इसके लिए उन्होंने थाना प्रभारी शैलेश राय को निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह, पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी इत्यादि दर्जनों तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed