फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM stopped the salary of NH's Executive Engineer

Mirzapur News: एनएच के अधिशासी अभियंता का डीएम ने रोका वेतन

Thu, 19 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
DM stopped the salary of NH's Executive Engineer
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर लोक निर्माण विभाग के एनएस इकाई के अधिशासी अभियंता वेतन रोक दिया। उन्होंने विभाग के सहायक अभियंता को छह चिह्नित स्थानों पर संकेतक तथा मोड़ पर रिफ्लेक्टर लगवाकर उसका फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों की दशा सुधारने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। पिछली बैठक में अष्टभुजा से अकोड़ी तक एनएच-35 पर लोक निर्माण विभाग के एनएच इकाई के अधिशासी अभियंता को छह चिह्नित स्थलों पर संकेतक व मोड़ पर रिफलेक्टर लगवाने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच चिह्नित स्थलों पर संकेतक नहीं लगवाए गए और मोड़ पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगवाए गए। अधिशासी अभियंता बैठक में भी मौजूद नहीं हुए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताने के साथ ही अधिशासी अभियंता का वेतन रोक दिया। साथ ही सहायक अभियंता को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराकर फोटोग्राफ उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एनएच तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रयागराज महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए मिर्जापुर-प्रयागराज जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर चिह्नित स्थलों पर जहां जैसी आवश्यकता हो साइनेज बोर्ड या संकेतक लगवाएं। उन्होंने सड़कों के मध्य व किनारे सफेद अथवा पीले रंग का पेंट भी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा यातायात पुलिस को ट्रक, ट्रैक्टर, बस व सभी छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप हर हाल में लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चत करने की हिदायत दी। उन्होंने नगर क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे गोवंश को पकड़वाकर गो आश्रय स्थलों में भिजवाने का निर्देश दिया। जाम से राहत के लिए मार्गों पर जहां डायवर्जन अथवा एकल मार्ग की आवश्यकता हो, उसके अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया में पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भटौली व चुनार गंगा पुल तथा शास्त्री पुल पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने हाईवे पर जहां भी दुकानदार, पेट्रोल पंप या अन्य किसी के द्वारा कट किया गया हो उसे तुरंत बंद करवाने का भी निर्देश दिया। बैठक में एएसपी नितेश सिंह, एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed