फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM, SP inspected the preparations

Mirzapur News: डीएम, एसपी ने निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

Sun, 16 Apr 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
DM, SP inspected the preparations
अहरौरा। निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी मतदान केंद्र पर किसी भी राजनीतिक दल का नाम तथा चुनाव चिन्ह अंकित नहीं होना चाहिए, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चुनाव में हर हाल में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान की तिथि से पूर्व सारी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जानी चाहिए। निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम दिव्या मित्तल ने एसपी संतोष कुमार मिश्रा अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को नगर के बुढ़ादेई, पट्टी कला, सत्यानगंज, मिश्र पोखरा पर स्थित बूथों व मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को मतदान व मतगणना केंद्रों में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर के बूथों व मतदान स्थलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, मड़िहान एसडीएम अश्वनी सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, ज्योति सिंह, ईओ रामदुलार यादव, कानूनगो प्रेम शंकर ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed