फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM should check the lighting of Shastri bridge

शास्त्री पुल की लाइटिंग की जांच कराएं डीएम

Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
DM should check the lighting of Shastri bridge
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने शास्त्री पुल पर पसरे अंधेरे के बारे में जिलाधिकारी से विस्तृत विवरण मांगा है। कहा है कि वे 15 दिनों के अंदर जांच कराकर विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें। वे बृहस्पतिवार को जब रात में शास्त्री पुल से जा रहे थे तो पूरे पुल पर अंधेरा मिला। एक भी पोल की लाइट नहीं जल रही थी।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर लोगों ने मंडलायुक्त को बताया कि सभी लाइट विंध्याचल मिर्जापुर विकास प्राधिकरण की तरफ से लगवाए गए हैं। मंडलायुक्त ने डीएम से कहा है कि शास्त्री पुल पर प्रकाश के लिए धनराशि किसके स्तर पर स्वीकृत की गई, दर निर्धारण किस आधार पर किया गया, कार्य पर कब-कब हुए और कितना भुगतान किया गया, इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके अलावा उन्होंने कराए गए कार्यों की गारंटी का कोई समय निर्धारित था अथवा नहीं, भुगतान के पूर्व सत्यापन कराया गया अथवा नहीं और सत्यापन कराया गया तो किसने किया, इसके बारे में भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, इस पुल की लाइटिंग का कार्य चर्चा में रहा है। उस दौरान शास्त्री पुल की मरम्मत को लेकर कार्यदायी संस्था ने 70 लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन पुल की मरम्मत न कराकर उस दौरान लाइटिंग करा दी गई थी। लोक निर्माण विभाग खंड विद्युत यांत्रिक की तरफ से लगभग 64 लाख की लागत से कुल 70 पोलों में लाइटिंग का कार्य कराया गया था। 24 फरवरी 2019 को सांसद अनुप्रिया पटेल ने शास्त्री पुल पर हुई लाइटिंग का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed