फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM of mirzapur jumped with joy after landing of Chandrayaan 3 chanted Bharat Mata ki jay

Mirzapur: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद खुशी से उछल पड़ीं मिर्जापुर की डीएम, लगाए भारत माता के जयकारे

Thu, 24 Aug 2023 05:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Aug 2023 05:30 PM IST
सार

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर जैसे ही लैंडिंग की तो मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल खुशी से झूम उठीं। उन्होंने खुशी में मंच पर वंदे मातरम व भारत माता जय के नारे लगाए। 

विज्ञापन
DM of mirzapur jumped with joy after landing of Chandrayaan 3 chanted Bharat Mata ki jay
मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में लहंगपुर ग्राम पंचायत मेरा गांव-मेरा गौरव व चौपाल कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की। चौपाल में बैठीं जिलाधिकारी ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की कमेंट्री मोबाइल फोन को ध्वनि विस्तारक यंत्र में लगाकर खुद सुनने के साथ ही वहां मौजूद ग्रामीणों को भी सुनाया। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर जैसे ही लैंडिंग की, वे खुशी से झूम उठीं।

विज्ञापन


उन्होंने खुशी में मंच पर वंदे मातरम व भारत माता जय के नारे लगाए। इस दौरान एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज, ब्लॉक प्रमुख लालगंज, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रताप सिंह, डीडीओ श्रवण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

चांद पर चंद्रयान, गूंजा भारत माता की जय

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण का प्रत्यक्षदर्शी होने के लिए बच्चे बुधवार को शाम को अपने विद्यालय पहुंच गए तो बड़े अन्य लोग घरों में टीवी के सामने डट गए। शाम के समय नगर में सड़कों पर भीड़ भी कम हो गई। उधर, चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरते ही लोग खुशी से उछड़ पड़े। लोगों ने हर्षोल्लास के बीच वैज्ञानिकों की इस सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के आर्यकन्या इंटर कॉलेज , राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज, सुंदरमुंदर इंटर कॉलेज व अन्य कई विद्यालयों में टीवी के माध्यम से चंद्रयान के चांद पर उतरने का सजीव प्रसारण दिखाया गया। विद्यालयों में मौजूद शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने बच्चों को बधाई दी। कई जगह देश की इस सफलता पर मिठाई भी वितरित किया गया। कई जगहों पर जमकर आतीशबाजी हुई। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed