{"_id":"5f0c95328ebc3e63673c9f9a","slug":"dm-mirzapur-said-unique-id-card-should-be-made-for-handicapped-mirzapur-news-vns535621357","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों का बनाया जाए यूनिक आईडी कार्डः जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों का बनाया जाए यूनिक आईडी कार्डः जिलाधिकारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला दिव्यांग बंधु समिति की बैठक में सभी दिव्यांग जनों का यूनिक आइडी कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया। डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि शिविर का आयोजन कर कार्ड बनवाया जाए। डीएम ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत काम करने के इच्छुक समस्त दिव्यांगजनों को कार्य दिया जाए एवं अब तक जितने दिव्यांग जनों को कार्य दिया गया है। उनकी सूचना के लिए समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं में दिव्यांगजन के भी चयन के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि अब कितने लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है सूची उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अब तक कितने दिव्यांग जनों को आवास व शौचालय की व्यवस्था की गयी है उसकी भी सूची जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम योजना में भी दिव्यांग जनों का स्वयं सहायता समूह बनाकर लाभान्वित किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा गया कि दिव्यांगजनों जो अपने परिवार के मुखिया है उन्हें राशन कार्ड मुहैया कराया जाए तथा अब तक कितनों को कार्ड बनाया गया है सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, उपायुक्त मनरेगा डॉ. घनश्याम गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।