फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM is angry after seeing the dirt in the hospital

Mirzapur News: अस्पताल में गंदगी देख डीएम नाराज

Wed, 19 Jun 2024 05:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
DM is angry after seeing the dirt in the hospital
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजे मेडिकल काॅलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। वहां अस्पताल परिसर में गंदगी दिखने पर उन्होंने अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े दिखे, इसके चलते जिलाधिकारी की गाड़ी पुलिस चौकी के आगे नहीं जा सकी। इस पर जिलाधिकारी ने अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही अस्पताल परिसर में पीछे जाकर खाली पड़ी जमीन देखने के बाद वहां वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आईसीयू के सामने तथा गेट के पास बाइक और कार बेतरतीब तरीके खड़ी किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए गेट पर एक कर्मचारी तैनात कर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ी कराने की हिदायत दी। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी और वार्ड के पास नालियों का गंदा पानी दिखने पर अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। पुरानी इमरजेंसी वार्ड पास बने नए एक्सरे कक्ष की गली में काफी भीड़ थी। जहां मरीज और उनके तीमारदार गर्मी से परेशान थे। वहां एक भी पंखा और कूलर नहीं दिखा। इस पर जिलाधिकारी ने दो घंटे के अंदर वहां पंखा और कूलर लगवाकर अवगत कराने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में कई जगह गंदगी दिखी। इसके अलावा बेंच और टेबल पर भी गंदगी दिखने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से सफाई के लिए बजट और सफाईकर्मियों की तैनाती के संबंध में जानकारी ली। साथ ही चेतावनी दी कि नालियों और परिसर में आगे से गंदगी दिखने कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि वे खुद अथवा किसी अधिकारी को निरीक्षण के लिए प्रतिदिन अस्पताल में निरीक्षण के लिए भेजेंगी। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एसआईसी डाॅ. पंकज पांडेय, मैनेजर अनुज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed