फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM imposed lakhs of rupees fine for illegal mining

अवैध खनन पर डीएम ने लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

Sat, 25 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM imposed lakhs of rupees fine for illegal mining
राजगढ़। स्थानीय विकास खंड के राजगढ़ गांव में एक पखवारे पूर्व अवैध खनन पर खनन विभाग ने लाखों का जुर्माना लगाया है। जिलाधिकारी ने खनन कराने वाले पर दो लाख, 27 हजार, 500 रुपए की रिकवरी नोटिस भेज कर एक सप्ताह के अंदर सरकारी खजाने में जुर्माने कि राशि जमा करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाइ से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी नीरज मिश्रा ने ग्राम सभा में मोरंग के अवैध खनन की सूचना देकर जिलाधिकारी से जांच की मांग किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर खान अधिकारी एवं मड़िहान उप जिलाधिकारी की ओर से जांच कराई गई। जांचोपरांत पाया गया कि 50 ट्रैक्टर ट्राली लाल मोरंग खुदाई करके गांव के सड़क पर बिछाया गया तथा लगभग सौ ट्रैक्टर ट्राली लाल मोरंग खुदाई कर तालाब में रखा गया। जांच के दौरान आरोपी व्यक्ति के पास खनन पट्टा अनुज्ञा पत्र न होने के बावजूद भी अवैध रूप से लाल मोरंग की खुदाई करके परिवहन किया गया। अवैध खनन का आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने अवैध खनन में लिप्त आरोपी व्यक्ति पर अर्थ दंड पच्चीस हजार रूपया तथा रॉयल्टी मूल्य दो लाख, दो हजार पांच रूपए कुल मिलाकर दो लाख, 27 हजार पांच रुपए का जुर्माना लगाया। उक्त धनराशि को एक सप्ताह के अंदर सरकारी खजाने में जमा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed