फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM gets drug kit delivered to Corona infected house

कोरोना संक्रमितों के घर जाकर डीएम ने कराया दवा किट का वितरण

Thu, 13 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
DM gets drug kit delivered to Corona infected house
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को सिटी विकास खंड के नुआंव एवं अर्जुनपुर पाठक गांव और छानबे विकास खंड के शिवपुर गांव का भ्रमण किया। उन्होंने कोरोना संक्रमितों के घर दवा किट वितरण कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पहले नुऑव गांव के होम आइसोलेटेड ज्ञान चन्द्र तिवारी के घर पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लिया तथा उनको सरकारी दवा का किट प्रदान किया। गॉव में सैनिटाइजेशन, कोविड कंट्रोल रूम द्वारा सम्पर्क किया गया था या नहीं, इसकी जानकारी ली। पत्नी कोरोना पाजिटिव बिन्दु तिवारी को मण्डलीय चिकित्सालय में भर्ती कराये जाने पर ज्ञान चन्द्र तिवारी ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। गॉॅव के ही शिवनाथ एवं एक अन्य महिला को जिलाधिकारी ने दवा किट दिया। गांव सैनिटाइजेशन कराया तथा ग्रामीणों से आरआरटी टीम एवं दवा किट की उपलब्धतता की जानकारी ली। इसी ब्लाक के अर्जुनपुर पाठक में कोरोना संक्रमित रवीन्द्र मालवीय को दवा किट दिया एवं उनसे उनकी जांच रिपोर्ट एवं सरकारी सुविधाओं को उन तक पहुंच के बारे में जाना। शिवपुर में भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए आरआरटी टीम द्वारा कान्टेक्ट टेस्टिंग के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, ग्रामीण समितियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण के लक्षण की पहचान कर संभावित मरीजों को दवा किट का वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed