फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM angry over pending file of Farmer Accident Insurance Scheme

Mirzapur News: कृषक दुर्घटना बीमा योजना की फाइल लंबित होने पर डीएम नाराज

Tue, 16 Apr 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
DM angry over pending file of Farmer Accident Insurance Scheme
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को मड़िहान का निरीक्षण किया। इस दौरान ई-परवाना जारी नहीं होने और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित फाइल लंबित होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को व्यवस्था की जांच कर ई-परवाना जारी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में सफाई, भवनों की रंगाई-पोताई के काम का अवलोकन किया। परिसर में बने साइकिल स्टैंड, शौचालय, पुराने हवालात, खाद्य एवं रसद भवन के अलावा निर्माणाधीन नए हवालात के बारे में जानकारी ली। परिसर में पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी करने पर उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन हुआ है। इसके अतिरिक्त टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिसर में मौसम की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी संयंत्र लगवाए गए हैं। निर्माणाधीन हवालात का काम अधूरा मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को काम अविलंब पूरा कराने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने संग्रह अभिलेख, सभाकक्ष, मतदाता पंजीकरण, आपदा सहायता रजिस्टर एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना रजिस्टर में पात्र आवेदन पत्रों की तुलना में भुगतान की स्थिति, दैवी आपदा में प्राप्त आवेदन की तुलना में भुगतान की स्थिति आदि के बारे में पत्रावलियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा रजिस्टर में बीते सितंबर माह से अब तक के प्रार्थना पत्र लंबित होने तथा रजिस्टर पर विस्तृत जानकारी दर्ज नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही रजिस्टर को बिंदुवार जानकारी दर्ज करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संग्रह अनुभाग सेवा पुस्तिका, जीपीएफ, एनपीएस पासबुक, उप जिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट, खतौनी काउंटर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पटल सहायकों को अभिलेख तथा रजिस्टर दुरूस्त रखने की हिदायत दी। ताकि निरीक्षण के दौरान स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने तहसील परिसर में पेयजल की व्यवस्था कराने तथा वाहनों को स्टैंड चालू कराकर वहीं खड़ी कराने का निर्देश भी दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के अलावा तहसीलदार मड़िहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed