फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM angry on getting crack in the wall of hall and boundary wall

हाल और बाउंड्रीवाल की दीवार में दरार मिलने पर डीएम नाराज

Fri, 15 Jul 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
DM angry on getting crack in the wall of hall and boundary wall
विकास खंड पटेहरा कला में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत छह करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मल्टीपरपज स्किल डेवलपमेंट कांप्लेक्स, कल्चरल कार्यक्रम के लिए हाल एवं स्वयं सहायता समूह की दुकानों का जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाल और बाउंड्रीवाल की दीवार में पड़ी दरार देख जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के सहायक रामकेश व अवर अभियंता सुशील अभियंता से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर घटिया ईंट दिखने पर उन्होंने इसे तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सहायक व अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सुशील कुमार को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी के साथ ही अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही ठेकेदार को भी नोटिस जारी करने की हिदायत दी। यहां निरीक्षण बाद जिलाधिकारी ने दीपनगर में आईटीआई कॉलेज व सुगापाख में गोदाम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवपाल के अलावा सहायक व अवर अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed