फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM angry for not giving progress information of banks

बैंकों की प्रगति संबंधी जानकारी न देने पर डीएम नाराज

Thu, 30 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
DM angry for not giving progress information of banks
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में कई बैंकों के जिला कोआर्डिनेटर व अन्य प्रतिनिधियों द्वारा अपने बैंक से संबंधित प्रगति की जानकारी नहीं दिये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि अगली बैठक में पूरी जानकारी के साथ बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
विज्ञापन

जिले में बैंकवार ऋण जमा अनुपात की समीक्षा के दौरान यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक एवं डीसीबी का ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुये जुलाई तक प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। एलडीएम ने विस्तार से ऋण जमा अनुपात एवं अन्य तथ्यों की जानकारी दी। बैठक में जिला उद्योग एवं उद्यत प्रोत्साहन की भी समीक्षा की गयी।
विज्ञापन

बैठक में बैंकों के ऋण एवं जमा अनुपात वार्षिक ऋण योजना बैंकवार प्रगति, किसान क्रेडिट कार्ड, फसली ऋण वितरण, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में मार्केट के मांग के अनुसार ट्रेडों का चयन कर प्रशिक्षण दिलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed