मिर्जापुर। लॉक डाउन के दौरान मंडी समिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किए जाने की शिकायत पर शुक्रवार को डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि भीड़ न लगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य किया जाए।
मंडी समिति में सब्जी और फल लेने वालों की भीड़ उमड़ रही थी। वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। इसके मद्देनजर डीएम और एसपी सुबह फोर्स के साथ मंडी समिति का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्देश दिया कि भीड़ न लगाएं। आम जन से अपील किया कि घरों में रहने, सोशल डिस्टेसिंग व लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। इस दौरान पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान आने-जाने वालों बाइक सवारों से रोककर पूछताछ किया। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को लॉक डाउन का पालन कराए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी सुधीर कुमार, कटरा कोतवाल रमेश यादव आदि रहे।