{"_id":"608a5ef48ebc3e2456615a97","slug":"dj-car-overturned-in-canal-between-chowkia-jinodpur-mine-driver-injured-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः चौकिया-जिनोदपुर माईनर के बीच नहर में पलटी डीजे गाड़ी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः चौकिया-जिनोदपुर माईनर के बीच नहर में पलटी डीजे गाड़ी, चालक घायल
Thu, 29 Apr 2021 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में नहर में पलटी डीजे की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के शेरवां स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के भाईपुर बैरियर से निकली चौकिया- जिनोदपुर माईनर के बीच नहर में बुधवार की रात अनियंत्रित डीजे वाहन पलटने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया।।
चुनार के पुरुषोत्तमपुर निवासी 30 वर्षीय विक्की गुप्ता अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा से डीजे गाड़ी लेकर डूही खूर्द गांव अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते मे चालक को नींद आने से गाड़ी से नियन्त्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इससे विक्की के सिर व पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार कराया गया।