फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dj beat up over dance, police got married

डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, पुलिस ने कराई शादी

Fri, 18 Feb 2022 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dj beat up over dance, police got married
चुनार कोतवाली क्षेत्र के ऐबकपुर गांव में बुधवार की रात सेवानिवृत्त फौजी के पुत्री की शादी में डीजे पर डांस के दौरान बारातियों और ग्रामीणों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बरातियों पर हमला कर दिया। हमले में दुल्हे और उसके रिश्तेदारों की भी पिटाई की। लोग बिना खाना खाए भाग गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपंन हुआ। पुत्री के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी ऐबकपुर निवासी जय प्रकाश कनौजिया की पुत्री की बुधवार को शादी थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशाहपुर गांव से बरात आई थी। रात को बरात द्वाराचार के बाद डीजे पर बराती डांस कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग डांस करने लगे। इस पर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गई। काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बरातियों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दूल्हे और उसके जीजा तक की पिटाई कर दी गई। अफरा-तफरी मचने पर बराती मौके से भाग गए। इसके चलते भोजन का भी नुकसान हुआ। रात को मारपीट की सूचना पर चुनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। बरात विदा होने के बाद पुलिस हटी। लड़की के पिता जय प्रकाश कनौजिया की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि बसंत सिंह, पुत्र उदित सिंह, शमशेर सिंह पुत्र बसंत सिंह, अमरेश सिंह, प्रवरण कुमार पुत्र संतोष सिंह निवासी सीखड़ के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट केे तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed