फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Diwali Mela: Showcasing the talent of women

दीपावली मेला: दिखा समूह महिलाओं का हूनर

Mon, 25 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Diwali Mela: Showcasing the talent of women
नाबार्ड के सौजन्य से महिला प्रबोधनी फाउंडेशन की ओर से विंध्याचल सगरा स्थित प्रबोधिनी शक्तिधाम में रविवार से तीन दिवसीय दीपावली मेला का आगाज हुआ। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मेले का शुभारंभ किया। दीपावली मेला में समूह की महिलाओं का हुनर दिखा।
विज्ञापन

नगर विधायक ने मेले में लगे प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन करते हुए नाबार्ड के सहयोग से आयोजित मेले की सराहना की। नगर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत को ऐसे कार्यक्रमों से बल मिल रहा है। उन्होंने महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की ओर से प्रोत्साहित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की हौसला आफजाई की। भारत विकास परिषद भागीरथी के अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल व ग्रामीण विकास कंसलटेंट उमानाथ मिश्र ने तारीफ करते हुए विचार व्यक्त किए। दीपावली मेला में ग्रामीण महिला उद्यमियों की ओर से बनाए गए तरह तरह के डिजाइन के मिट्टी के दीपक, कलश, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, बांस और जूट के हैंडी क्राफ्ट्स, अंगवस्त्रम, आसान, माला फूल के अवशेषों से बनी धूप बत्ती और अगरबत्ती के अलावा तरह-तरह के लेडीज सूट व साड़ी के स्टाल सजे रहे। महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन निदेशक विभूति कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कमला पाल ने किया। महिला प्रबोधनी फाउंडेशन की अध्यक्ष नंदनी मिश्र ने बताया कि लोग उक्त सभी सामान बाजार से काफी सस्ते दर पर खरीद सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोक गायक अमित दुबे ने देवी गीत के साथ ही अन्य गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास्तव, आशीष कुमार मिश्र, सुनील गौतम शर्मा, सरोज, मंजू विश्वकर्मा, शिव दुलारी, आफरीन तरन्नुम, नसरीन, विष्णु, आरिफ, पूजा टंडन आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed