फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divisional commissioner took action against three officers for negligence

Mirzapur News: लापरवाही पर मंडलायुक्त ने तीन अफसरों पर की कार्रवाई

Tue, 01 Oct 2024 05:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner took action against three officers for negligence
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने 50 लाख रुपये से ज्यादा लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं में लापरवाही की शिकायत मिलने पर सोमवार को आवास विकास परिषद और विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। इसके साथ ही उन्होंने लापरवाही पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण भी मांग लिया है।
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को आईजीआरएस पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया। मड़िहान में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एकीकृत ब्लाॅक भवन के लिए अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को उन्होंने समय पर निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारी को 50 शैया वाले बहुमुखी चिकित्सालय के भवन के प्रथम तल का निर्माण 15 दिन पूरा कराकर हैंडओवर कराने का निर्देश दिया। । 39वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक आवास, राजपत्रित अधिकारियों के आवास एवं गार्द रूम के बारे में बताया गया कि धनाभाव के कारण निर्माण का काम रुका हुआ है। इसी प्रकार सीएचसी चुनार में 50 शैया वाले फील्ड अस्पताल के निर्माण के बारे में बताया गया कि वहां शौचालय का निर्माण होना बाकी है। बैठक के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मंडलीय कार्यालय के निर्माण कार्य के बारे में बताया गया कि औषधि प्रयोगशाला के निर्माण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन बिजली कनेक्शन की टेस्टिंग का काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की सोनभद्र इकाई द्वारा भदोही में न्यायिक अधिकारियों के श्रेणी-5 के आवास बनाए जा रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने भदोही के सीडीओ भदोही को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा। बैठक के दौरान राजकीय पाॅलिटेक्निक, भदोही में 18 कोर्ट रूम के निर्माण, ज्ञानपुर के सरपतहां में 100 शैया वाले अस्पताल भवन के निर्माण, अभोली में सीएचसी के निर्माण के संबंध में भी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों ने मंडलायुक्त को प्रगति की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में धन का अभाव हैं, उसके लिए धनराशि की मांग के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्राचार करें। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में से एक-एक परियोजना का हर दिन निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ मिर्जापुर विशाल कुमार, भदोही शिवाकांत द्विवेदी, सोनभद्र जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed