फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divisional Commissioner instructed to complete the work soon

मंडलायुक्त ने दिया जल्द काम पूरा करने का निर्देश

Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner instructed to complete the work soon
विंध्याचल। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ, पक्का घाट, सदर बाजार एवं नई वीआईपी इत्यादि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मां विंध्यवासिनी माता परिक्रमा पथ में बनाए जा रहे पिलर सहित कई अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द काम पूरा कर लें एवं परिक्रमा पथ के अंदर जितने मलबे हैं। उनको तत्काल हटा दिया जाए। जमीन का समतलीकरण कर लिया जाए ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो। नवरात्र मेले के दौरान अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। मां विंध्यवासिनी मंदिर से लेकर पक्का घाट तक आने और जाने वाले मार्गों पर समतलीकरण एवं पक्का घाट के पास सीढ़ी के पास प्लास्टर करने के लिए कहा । नई वीआईपी मार्ग पर आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी प्रकार से कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिसके लिए चल रहे कार्य को अत्यधिक तेज गति से कार्य पूरा कर फैले हुए मलबे को एक लेवल में समतलीकरण करें। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका प्रशासन को बेहतर साफ-सफाई, नाली, नाला, सड़कों पर फैले मलबे को हटाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ अंगद गुप्ता, बिजली विभाग जेई रमन चतुर्वेदी सहित कई अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed