{"_id":"62cdcbbadf3bbb58bb53677c","slug":"divers-find-arif-trapped-in-the-rock-passage-mirzapur-news-vns663689190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोताखोरों ने चट्टान के दर्रे में फंसे आरिफ को खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोताखोरों ने चट्टान के दर्रे में फंसे आरिफ को खोजा
विज्ञापन
अहरौरा थाना क्षेत्र के चूना दरी पर सोमवार केे रोक के बाद भी स्नान करने पहुंचा एक युवक के फिसलकर डूब गया था। उसके साथी को पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया था। डूबे युवक की तलाश की गई, पर सोमवार को उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने शाम को उसका शव बरामद किया।
रविवार को डूबने से तीन के मौत के बाद वहां पर सैलानियों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया था। सोमवार को दो बाइक पर सवार होकर लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए चार दोस्त रोक के बावजूद जंगली पहाड़ी रास्तों से होते हुए चूना दरी जलप्रपात जा पहुंचे। जहां नहाने के दौरान फिसल कर आरिफ (19) पुत्र इस्लाम निवासी बसंत नगर गोपालापुर चंदौली 110 फीट की ऊंचाई से नीचे कुंड की दह में जा गिरा। उसको बचाने के लिए उसके पीछे साथी अरमान गया तो वह भी फिसलते हुए गिरने लगा। जद्दोजहद के बाद किसी तरह झाड़ियों में अटका तो पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर उसको बचा लिया, पर कुंड की दह में गिरा आरिफ गोताखोरों की तलाश के बावजूद सोमवार की रात तक नहीं मिला। मंगलवार की सुबह रामनगर के गोताखोरो को बुलाकर मौके पर भेजा गया, पर उनको कामयाबी नहीं मिली। इसी दौरान चुनार के छह गोताखोरों को साथ लेकर फिर से तलाश शुरू की गई तो सोमवार को डूबे आरिफ का शव मंगलवार की देर शाम 27 घंटे बाद चट्टान के दर्रे में फंसा हुआ मिला। शव मिलने की खबर लगते ही दिन भर से थाने तथा मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डूबे आरिफ के साथियों का पुलिस ने कर दिया चालान
पर्यटन स्थल चूना दरी के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने तथा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने डूबे युवक आरिफ के तीन साथियों अरमान अंसारी, नौशाद, अरमान निवासी बसंत नगर गोपालापुर चंदौली को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई का अंदेशा होने पर मौके से दो अन्य युवक फरार हो गए। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ निषिद्ध प्रतिबंधित क्षेत्र में रोक के बावजूद षड्यंत्र रच कर गलत तरीके से प्रवेश करने का आरोप है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी चुनार के यहां जमानत प्रार्थना पत्र देकर स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया, पर एसडीएम ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए जमानत याचिका निरस्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गोताखोर करते रहे डूबे युवक की तलाश से परहेज
मुंह मांगी रकम ना मिलने से गोताखोरो द्वारा डूबे युवक की तलाश संजीदगी से नहीं हुई। बीते एक पखवारे में चूना दरी जलप्रपात पर डूबने से हुई। लगातार मौत के मामले मे शव की तलाश गोताखोरों से मदद लेकर कराई गई, पर बतौर मजदूरी उनको तय शुदा पर्याप्त धनराशि की अदायगी नहीं की गई। जिसको लेकर गोताखोरों में असंतोष रहा है। बताया गया कि डूबे लोगों के शव की तलाश के लिए गोताखोरों द्वारा भारी भरकम धनराशि की मांग की जाती है। पुलिस फंड से इस रकम की अदायगी संभव नहीं हो पाती है। जिसके चलते कई डूबे शवों को निकालने के बाद डिमांड के सापेक्ष मजदूरी की रकम गोताखोरों को अब तक नहीं मिली। लिहाजा गोताखोर विभाग को टरकाते हुए डूबे युवक के शव की तलाश में पर्याप्त रुचि नहीं लेते हैं।
लिखा दी गई रपट तो ड्यूटी के प्रति गंभीर हुए पीएससी के जवान
चूना दरी जलप्रपात पर एक पखवाड़े के भीतर लगातार डूबने के दौरान हुई मौत के हादसे का संज्ञान लेकर सकते में आए जिला प्रशासन ने आनन-फानन में रविवार को डूबने से तीन युवकों की हुई मौत के बाद इलाके को सील करने का फरमान जारी कर दिया। भारी भरकम फोर्स की तैनाती कर पर्यटकों के लिए चूना दरी जलप्रपात को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया। भौगोलिक जटिलता के चलते पूरी तरह पर्यटकों को रोक पाना संभव नहीं रहा बावज ूद इसके पुलिस ने पीएसी के जवानों को चिन्हित स्थलों पर तैनात कर दिया। चूना दरी जलप्रपात जाने के रास्ते में एक प्लाटून पीएससी की तैनाती की गई, पर सोमवार की सुबह जवान अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। तब तक कई सैलानी चूना दरी निकल गए। प्रकरण की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जवानों के खिलाफ रपट लिखा दी, तो मंगलवार को पीएसी के जवान राइट टाइम हो गए।
लखनिया पर तालाबंदी से मायूस हुए सैलानी
चूना दरी जलप्रपात मे हुए हादसो के चलते पर्यटकों के लिए लगाई गई रोक का खामियाजा लखनिया दरी पिकनिक मनाने वाले सैलानियों को भी भुगतना पड़ रहा है। पुलिस ने लखनिया दरी मेन गेट पर भी तालाबंदी कर दी है। जिसके चलते मंगलवार को लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए कई सैलानी परिवार को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि सैलानियों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि लखनिया दरी पर ही परिवार के साथ पिकनिक मनाएंगे चूना दरी नहीं जाएंगे, बावजूद इसके पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उनको बैरंग वापस कर दिया।