फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District performs best in PM Housing Urban

पीएम आवास शहरी में जिले ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Sun, 27 Dec 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
District performs best in PM Housing Urban
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये जिले को चयनित किया गया है। एक जनवरी को यह अवार्ड ऑनलाइन दिया जाएगा। इसके पूर्व कोविड-19 मैनेजमेंट एवं जल संरक्षण के लिये भी जिले को पहले भी अवार्ड प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जिले की नगर पालिका परिषद में प्रधान मंत्री आवास योजना ( शहरी) के अंर्तगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का चयन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के अलावा नगर पंचायत मलीहाबाद लखनऊ और नगर पंचायत हरिहरपुर जनपद संत कबीर नगर का भी चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी निकायों को एक जनवरी, 2021 को सुबह 11 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इस संबंध में केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव एवं निदेशक, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मिशन निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को पत्राचार कर अवगत कराया है कि एक जनवरी, 2021 को सुबह 11 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अवार्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। मिशन निदेशक ने कहा कि इस कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास 29 एवं 30 दिसम्बर 2020 को एनआइसी में समन्वय स्थापित कर किया जायेगा।
विज्ञापन

इनसेट
पहले भी मिल चुका है अवार्ड
मिर्जापुर। जिले में विकास कार्यों में अच्छी प्रगति आई है। इसके पूर्व कोविड-19 के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कोरोना जांच, कोविड अस्पतालों में मरीजों के देख भाल, एवं लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा व उनके घरों तक नि:शुल्क राशन वितरण आदि कार्यों के लिये स्काच अवार्ड तथा जल संरक्षण कार्य के लिए किए गए कर्णावती नदी का पुनरोद्धार एवं जिले के तालाबों की खोदाई कर जल संरक्षण के लिये किये गए कार्यों के लिये भी जनपद को अवार्ड प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पीएम आवास योजना शहरी एक नजर में
पंजीकृत- 37600
जियो टैगिंग- 28000
प्रथम किस्त- 18100
प्रक्रियाधीन- 2372
द्वितीय किस्त- 12963
प्रक्रियाधीन- 1182
तृतीय किस्त- 8300 - पूर्ण
प्रक्रियाधीन- 1516
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed