फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Magistrate distributed certificates to the beneficiaries

Mirzapur News: लाभार्थियों को जिलाधिकारी ने वितरित किया प्रमाण पत्र

Fri, 21 Jul 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate distributed certificates to the beneficiaries
पटेहरा। विकास खंड पटेहरा के चार ग्राम पंचायतों मरचा, बनकी, मलुआ एवं बसही में मेरा गांव-मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर, बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पटेहरा ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्धारित समय में निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान 53 प्रार्थना पत्र आए।
विज्ञापन

ग्राम बनकी में आयोजित मेरा गांव - मेरा गौरव कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दिव्यांग, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। बनकी में ही निर्धन व्यक्ति को लाल कार्ड प्रदान किया। ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर कहीं पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो तो उसे तत्काल ठीक कराएं। मलुआ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विधवा पेंशन के पांच, दिव्यांगजन के एक, वृद्धा पेंशन के दो, पात्र गृहस्थी के दो लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इनके अलावा 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। ग्राम मरचा में चार लाभार्थियों को विधवा, दो को दिव्यांग, वृद्धा पेंशन के पांच तथा नौ लोगों को पात्र गृहस्थी योजना से लाभान्वित किया।
विज्ञापन

इसी तरह बसही में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पांच लाभार्थियों को विधवा एवं छह लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन का प्रमाण पत्र वितरित किया। इनके अलावा 40 लोगों को पात्र गृहस्थी कार्ड एवं 18 नए चयनित लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया। ग्राम बसही में लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि मुगलकाल से ही चुनार रियासत का अंग रहा है। कालांतर में राजभर समाज के लोगो की बस्ती गांव के दोनों टीलों पर रही है। इस टीले पर चांदी व सोने के सिक्के मिलते थे। नागपंचमी, होली देव दीपावाली एवं 60 वर्षीय पुराना रामलीला का आयोजन ग्रामीण मिलजुलकर करते हैं। इसमें मुस्लिम समाज के लोग भी हिस्सा लेते हैं। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में ज्ञान गंगा पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत सचिव व लेखपाल गांव महोत्सव वाले गांवों में रूककर कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगो का नाम नोट कर उनका सत्यापन कराकर लाभान्वित करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अजय प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, उपायुक्त मनरेगा मो नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed