फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Magistrate did surprise inspection of DIOS office

जिलाधिकारी ने डीआईओएस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate did surprise inspection of DIOS office
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाकर उसका अवलोकन किया। उस दौरान वरिष्ठ सहायक प्रभा शंकर प्रसाद त्रिपाठी बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि रंगेश प्रताप मौर्या प्रधान सहायक, विभूति नरायन श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, राजकुमार वैयक्तिक सहायक आवश्यक कार्य से तहसील गए हुए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से पटलवार कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लेखाकार रविन्द्र जायसवाल के पटल पर जाकर उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। वरिष्ठ सहायक रवि धर दूबे के पटल पर जाकर उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि भुगतान से संबंधित जो भी कार्य हैं, उसे समय से पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed