फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Distribution of fruits in the NaDistribution of fruits in the Navratri fairvratri fair

Mirzapur News: नवरात्र मेले में फलाहार का वितरण

Sat, 28 Mar 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Distribution of fruits in the NaDistribution of fruits in the Navratri fairvratri fair
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी देवी धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले बासंतिक और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर श्री राम सेवा समिति की ओर से त्रिकोण करने वाले भक्तों व श्रद्धालुओं को फलाहार का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि 23 वर्षों से नवरात्र मेले के दौरान नौ दिनों तक मां काली का विधिवत शृंगार के बाद पहले दिन से लेकर नवरात्र की नवमी तक त्रिकोण यात्रियों को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप फलाहार वितरित किया जाता है। भक्तों को भुना बादाम, केला, सेव, संतरा तथा फलाहारी हलुआ का वितरण किया जाता है। इस सेवा कार्य में समिति के युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहता है। वे नौ दिनों तक सेवा में तत्पर रहते हैं। नवरात्र पर समिति द्वारा शिवपुर बस्ती में चश्मा वितरण के साथ शरबत भी बांटा गया। देवी प्रसाद सेठ, अभिषेक अग्रहरि, बाला जी केशवानी, ट्रस्टी व प्रबंधक चंद्रमा प्रसाद ओझा, डॉ एस एन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed