फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dispute for celebrating of birthday

जन्मदिन मनाने को लेकर छात्रों में मारपीट

Wed, 16 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 16 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में सोमवार की रात बीकॉम व वोकेशनल के दो छात्र गुटों के बीच जन्मदिन मनाने के दौरान शोर मचाने को लेकर मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर पहुुुंची बरकछा पुलिस ने मारपीट कर रहे छात्रों को समझाबुझा कर शांत हो गई। रात तक छात्रों का एक गुट शांत रहा लेकिन सुबह एक बार फिर इकट्ठा हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करने लगे। कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तबतक वह धरने से नहीं उठेंगे। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल व बरकछा चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


कहा कि अगर वह तहरीर देते हैं तो आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन देर शाम तक किसी ने तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। बता दें कि राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के बीकॉम व वोकेशनल कोर्स के छात्रों के बीच पिछले तीन दिनों से किसी न किसी बात को लेकर नोकझोंक हो रही थी। सोमवार की रात बीकॉम के कुछ छात्र एक छात्र का जन्मदिन मना रहे थे। केक काटने के बाद छात्र गाना बजाते हुए डांस करने लगे। शोरगुल होने पर वोकेशनल कोर्स कर रहे कुछ छात्र पहुंचे और शोरगुल नहीं मचाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया, लेकिन वहां मौजूद छात्रों ने विवाद कर रहे छात्रों को समझा बुझा कर शांत करा दिया।  
विज्ञापन


छात्र जन्मदिन मना कर जब लौटने लगे तो विवाद करने वाले छात्रों ने उनको  रास्ते में उनको रोक लिया और एक बार फिर उलझ गए। मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई। शोरगुल होने पर पहुंची बरकछा चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। मंगलवार की सुबह एक बार फिर बीकॉम के छात्र आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिसर में धरना प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होने पर पहुंचे देहात कोतवाल व बरकछा चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed