{"_id":"67d52cb64acb08860b09f077","slug":"dispute-between-couple-over-playing-with-colours-in-mirzapur-wife-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रंग खेलने को लेकर दंपती में विवाद..., पत्नी की मौत, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रंग खेलने को लेकर दंपती में विवाद..., पत्नी की मौत, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार; जानें मामला
Sat, 15 Mar 2025 01:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 01:06 PM IST
सार
विवाहिता के माैत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। विवाहिता ने अपने देवर से शादी की थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा था।
विज्ञापन
विवाहिता की माैत के बाद घर में छाया मातम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में शुक्रवार की रात होली पर पति से विवाद के बाद पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को बिना सूचना दिए गांव स्थित शवदाहगृह में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पति से विवाद होने के बाद मौत को लेकर चर्चा है। वहीं, पति ने बताया के पेट दर्द के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जमुई गांव निवासिनी दशवंती (40) की शादी देवरी कटाई गांव निवासी एक युवक से हुई थी। दशवंती को पहले पति से दो पुत्री व एक पुत्र हैं, जो देवरी कटाई में रहते हैं।
विज्ञापन
इसी बीच, दशवंती का पति के छोटे भाई अमृतलाल से प्रेम संबंध हो गया। अमृतलाल बतौर पत्नी दशवंती के साथ एक दशक पहले अपने बुआ के गांव गोपलपुर में रहने लगा। अमृतलाल और दशवंती के बीच दो पुत्री व पुत्र पैदा हुए।
विज्ञापन
शुक्रवार को होली के दिन रंग खेलने को लेकर शाम को आपस में दोनों से विवाद हो गया था। शुक्रवार की देर रात दशवंती को इलाज के लिए मड़िहान अस्पताल ले जाया गया था। देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव को लेकर घर लौट गए।
सुबह गोपलपुर गांव स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति अमृतलाल ने बताया कि पेट दर्द की बीमारी से दशवंती पीड़ित थी। रात में मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर कोई सूचना नहीं है। जानकारी होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।