फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Displeasure expressed over the functioning of health department officials

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर जतायी नाराजगी

Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over the functioning of health department officials
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने शनिवार को ट्रामा सेंटर में अटैच कोविड-19 एल-2 अस्पताल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अन्य गतिविधियों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ट्रू-नाट जॉंच का कम से 20 सैम्पल प्रति लिये जाये इसी के साथ आरटीपीसीआर की जांच को बढ़ाने का निर्देश दिया। कोरोना संक्रमण जॉंच व अन्य आवश्यक कार्यों के लिये सामनों को क्रय किया जाना था, जिसकी सूची जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विगत तीन-चार दिनों से मांगी जा रही है परंतु उनके द्वारा सूची उपलब्ध न कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी, कहा कि सूची बनाकर तत्काल सैंपल वायल व अन्य आवश्यक सामान तत्काल नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन कराते हुये सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि आरआरटी टीम के कार्यशैली की निगरानी की जाये, तथा होम क्वारंटीन मरीजों की प्रतिदिन निगरानी करते हुए उनका रिपोर्ट संबंधित को उपलब्ध कराया जाये। लैब टेक्नीशियन की कमी बताये जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि संविदा पर लैैब टेक्नीशियन के लिये कार्रवाई की जाये। साथ ही सफाई व मेडिकल वेस्ट को खुले में न रखने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर/नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम अमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय चिकित्सालय डा. आलोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा अन्य संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed