फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Disburse 100 percent loan by February 15

15 फरवरी तक करें शत प्रतिशत लोन का वितरण

Sat, 30 Jan 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Disburse 100 percent loan by February 15
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शनिवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बैंकों के लोन वितरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। एलडीएम से कहा कि बैंक 15 फरवरी तक शत प्रतिशत लोन का वितरण करें।
विज्ञापन

निवेश मित्र पर चर्चा के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में भदोही नगर के उत्तर दिशा में जौनपुर सीमा पर स्थित धौरहरा गांव के निकट वरुणा नदी के पुल के संबंध में आयुक्त ने यथाशीघ्र अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। भदोही नगर के ही मध्य गजिया स्थित ओवरब्रिज के संबंध में आयुक्त को परियोजना प्रबंधक सेतु निगम ने बताया कि 22 रजिस्ट्री बची हैं। जिसे दो दिन के अंदर पूरा कराकर दो फरवरी 2021 से कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा। बैठक में उद्यमियों द्वारा भदोही खम्हरिया में खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर शिकायत की। जिस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुये अधीक्षण अभियंता विद्युत को रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये तत्काल निस्तारित किया जाए। बैठक में उप महानिरीक्षक पुलिस विंधाचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग बीके चौधरी, उपायुक्त उद्योग भदोही हरेन्द्र सिंह, अमरेश पांडेय सहित संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed