फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dirt empire growing in the city

नगर में बढ़ रहा गंदगी का साम्राज्य

Sun, 20 Feb 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dirt empire growing in the city
भैसेहियां टोला स्थित तालाब के पास नाली पास पर कुड़े में पॉलिथीन। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नगर के कई मोहल्लों में इन दिनों गंदगी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि चुनावी ड्यूटी के चलते अधिकारी व कर्मचारी उसमें व्यस्त हैं। जिसका असर नगर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका मिर्जापुर को 38 वार्डों में बांटा गया है। प्रत्येक वार्ड के लिए एक सफाई नायक व चार से लेकर आठ अथवा 10 सफाई कर्मचारी क्षेत्रफल के अनुसार तैनात किए गए हैं। पालिका क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 60 टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए लगभग पांच सौ सफाई कर्मी हैं। इसके साथ ही 38 सफाई नायक तथा मुख्य सफाई निरीक्षक सहित पांच सफाई निरीक्षक हैं। सफाई कर्मियों को झाड़ू लगाने से लेकर कूड़ा उठाने तक की जिम्मेदारी दी गई है। झाड़ू लगाने के लिए अलग सफाई कर्मचारी तथा कूड़ा उठाने के लिए अलग सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कई ऐसे कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। जो गैंग लेकर सफाई कराते हैं। सफाई के बाद इकट्ठा कूड़ा सिटी ब्लाक के टांड़ गांव में डंप किया जाता है। इन सबके बावजूद नगर के गणेशगंज, भैसहिया टोला, घंटाघर व बथुआ आदि मोहल्लों में गंदगी फैली हुई है। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में इन दिनों विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है। वहां पर भी सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वहां की भी सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों को दी गई है। इन सब का भी कुछ असर पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed