फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Director of Clean Drinking Water Mission inspected

स्वच्छ पेयजल मिशन के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

Tue, 17 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Director of Clean Drinking Water Mission inspected
मिर्जापुर। विंध्य क्षेत्र में आने वाले सोनभद्र और मिर्जापुर में जलसंकट दूर करने के लिए जलजीवन मिशन योजना की सौगात मिलेगी। योजना का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर को जिले का दौरा कर सकते हैं। हालांकि इस योजना का पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। लेकिन सीएम मिर्जापुर में तथा जिले के सभी विधायक अपने अपने क्षेत्रों में इस योजना की शुरुआत करेंगे। इसी संबंध में स्वच्छ पेयजल मिशन के डायरेक्टर सुरेंद्र राव ने सोमवार को कई जगह निरीक्षण किया। कई गंगा घाटों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में होने की संभावना है, जिसका मिशन डायरेक्टर ने सोमवार को निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम सुशील कुमार पटेल, एडीएम यूपी सिंह, जल निगम अभाव शाखा के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मिशन की टीम रविवार को रात में ही जिले में आ गई थी। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को सीएम जल जीवन योजना के तहत बनने वाले 21 ओवरहेड टैंकों के लिए शिलान्यास कर सकते हैं। एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि मिशन की टीम आई है और उसने सोमवार को कई जगह निरीक्षण किया है। सीएम का आगमन प्रस्तावित है। जल जीवन मिशन योजना के लिए शिलान्यास हो सकता है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेजयल
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा संचालित जलजीवन मिशन योजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की योजना है। फिलहाल प्रथम चरण में 18 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। अन्य गांवों के चिह्नित करने का काम चल रहा है। योजना को 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व से ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए भागीरथी योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत एक जनवरी 2019 से इस योजना की शुरूआत की गई है। योजना के पूर्ण होने की तिथि मार्च 2022 निर्धारित की गई है। प्रारम्भ में जिले के 18 गांव जिसमें मुजेहरा कला, तिलठी, सिरसी गहरवार, रूदौली, रामपुर, राजपुर, प्रतापपुर, महामलपुर, कपसौर, गौरा, धौबही,देवरी, दयालपुर, भुइली, भिस्कुरी, अर्जुनपुर पाठक, आंही तथा आराजी लाइन सुलतानपुर को चिह्नित किया गया है। शेष गांवों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल कनेक्शन के लिए गांव में पानी की आपूर्ति के बुनियादी ढांचे, विश्वसनीय पेयजल स्रोत का विकास, मौजूदा स्रोतों का संवर्द्धन, जहां आवश्यक हो थोक पानी हस्तांतरण, पूर्ण और चल रही पाइप जलापूर्ति का पुनरुद्धार, धूसर जल प्रबंधन, समर्थन गतिविधियां अर्थात आईईसी, एचआरडी, प्रशिक्षण, उपयोगिता का विकास, जल गुणवत्ता प्रयोगशालायें, जल गुणवत्ता परीक्षण और निगरानी, प्राकृतिक आपदाओं के कारण उभर रही अन्य अप्रत्याशित चुनार्तियों आदि के लिए भी इस योजना के तहत कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही योजना अंतर्गत सार्वजनिक स्कूलों संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत भवन आदि में भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यहां विशेष बात यह है कि जो गांव भागीरथी योजना से छूट गए हैं। उनको जल जीवन मिशन योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed