{"_id":"59c019e54f1c1be4738b544f","slug":"diesel-gasoline-price-rise-gets-annoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि गुस्सा फूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि गुस्सा फूटा
mirzapur news
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
धरना देते कांग्रेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थों की मनमाने तरीके से हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने भय, भूख, भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देकर देश की जनता को ठगा है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता का शोषण कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की मनमाने तरीके से मूल्य वृद्धि उसका एक उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे पेट्रोल की कीमत 114 डालर प्रति बैरल थी तो यूपीए सरकार में 70 रुपया लीटर पेट्रोल बिकता था। आज जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 50 डालर प्रति बैरल है तो 80 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है। यह सरासर लूट है। सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कीमतें नियंत्रित नहीं कर रही है। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी और पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ लव जेहाद, गो रक्षा जैसे मुद्दों को आधार पर बनाकर नफरत फैला रही है। उसे जनता के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। सूबे कीं कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, दयाशंकर पांडेय, सुधाकर, अर्चना चौबे, शहर अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, राम सिंह आदि ने सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। कार्यक्रम में जगदीश्वर दूबे, कमलेश दूबे, शिवशंकर चौबे, छोटे खान, अशोक गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, श्रीराम पांडेय, मुन्ना लाल मौर्य, अखिलेश मिश्रा, संजय पांडेय, राजेश मिश्रा, नरेश चौधरी, श्रीश द्विवेदी, आकाश सोनकर आदि शामिल रहे।