फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dibhor forest fire extinguished, forest workers heave a sigh of relief

Mirzapur News: डिभोर जंगल की आग बुझी, वनकर्मियों ने ली राहत की सांस

Fri, 03 May 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Dibhor forest fire extinguished, forest workers heave a sigh of relief
हलिया। सोनगढ़ा वन क्षेत्र के डिभोर जंगल के कंपार्टमेंट नंबर सात में सोमवार को देर शाम से लगी आग को दो दिन बाद बुधवार को देर रात काबू किया गया। जंगल की आग बुझने के बाद वन कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जंगल में लगी आग मंगलवार को देर शाम सोनगढ़ा वन क्षेत्र के डिभोर जंगल में प्रवेश कर गई थी। आग करीब दो किमी के दायरे में फैल चुकी थी। आग की चपेट में आने से बांस, पलाश, तेंदू, कत्था, अर्जुन आदि के काफी संख्या पेड़ और पौधे जलकर नष्ट हो गए। सबसे ज्यादा क्षति बांस के पेड़ को पहुंची है। आग की चपेट में आने से जंगल में रहने वाले जंगली जीव और जंतु जलकर मर गए। डीएफओ अरविंद राज मिश्रा का कहना है कि कैमूर पहाड़ के ऊपर आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसी स्थिति में वन कर्मी झाड़ियां काटकर आग को आगे बढ़ने से रोकते हैं। महुआ के फूल बीनने के लिए लोग पत्तों को जला देते हैं। इससे आग लगने की घटनाएं होती हैं। रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि डिभोर जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग दोबारा न लगने पाए, इसके लिए टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed