{"_id":"57e6d0084f1c1b416da834d7","slug":"diarrhea-student-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से छात्रा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री बाजार की एक किशोरी की शनिवार को डायरिया से मौत हो गई। इससे नाराज परिवार वालों ने टीबी अस्पताल तिराहे पर जाम लगा दिया। वे चिकित्सकों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों के समझाने बुझाने पर वह जाम खत्मकर शव लेकर चले गए।
पड़री बाजार निवासी अशोक गुप्ता की पुत्री खुशबू (15) क्षेत्र के श्री ज्ञानानंद इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार की रात वह डायरिया पीड़ित हो गई। उसे शनिवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र पड़री में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिवार के लोग जब जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो उसे देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
किशोरी की मौत से नाराज परिजनों ने पड़री पीएचसी के डाक्टरों द्वारा लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए टीबी अस्पताल तिराहे को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर व अन्य कर्मचारी अक्सर गायब रहते हैं। इससे मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। लोगों ने चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।