{"_id":"62d1b66913fa7e658e77d6bc","slug":"diarrhea-spread-in-dalit-basti-death-of-two-children-mirzapur-news-vns6642090123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बस्ती में फैली डायरिया, दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित बस्ती में फैली डायरिया, दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नौगंवा गांव के कोलहा मजरे के दलित बस्ती में बृहस्पतिवार की रात कुएं के प्रदूषित पानी का सेवन करने से कई लोग डायरिया की चपेट में आ गए। उल्टी दस्त से सभी परेशान हो गए। घर में उपचार के दौरान दो बालकों की मौत हो गई। गांव के 15 लोग डायरिया की चपेट में है, जिनका स्थानीय पीएचसी में उपचार चल रहा है। शुक्रवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक गांव पहुंचे और लोगों की जांच की। सीएमओ ने भी गांव का भ्रमण किया और बेहतर उपचार का निर्देश दिया। वहीं कुएं के पानी का उपयोग करने से लोगों को रोक दिया गया है। पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। टैंकर के जरिए बस्ती में जलापूर्ति की जा रही है।
नौगंवा गांव के कोलहा मजरा दलित बस्ती में बृहस्पतिवार की रात को लोगों को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गया। कुएं का प्रदूषित जल पीने से कई लोग डायरिया की चपेट में आ गए। कोलहा मजरा के नन्हकऊ का 11 वर्षीय पुत्र विनय व आत्माराम के नौ वर्षीय पुत्र राहुल की हालत गंभीर होने पर स्थानीय स्तर पर उपचार शुरू कराया गया। लेकिन दोनों बालकों की देर रात मौत हो गई। डायरिया से दो बालकों की मौत की सूचना एएनएम सुनीता सरोज ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल को दिया। उन्होंने सीएमओ को सूचना दी और उपचार करने के लिए गांव पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला संक्रामक टीम व स्वास्थ्य विभाग के साथ पीड़ितों का हाल जाना। टीम को बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया। डायरिया से बीमार रीना (25) पत्नी देवदास, रन्नो (18) व अंतिमा (15) पुत्री मिठाई, अनीता (15) पुत्री राम कृपाल , कैरी (65) पत्नी राम सजीवन, सुनील (24) राजेश (17), रामधनी (18), मीरा (20), करीना (16), वर्षीय संजू (15), कुसुम (19), विकेश (18), शैलेश (23), कविता (30) का गांव में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार शुरू किया। वहीं रीना की हालत गंभीर देखते हुए बरौधा इलाज के लिए भेज दिया है।
तीन भाइयों में छोटा था विनय
हलिया। डायरिया से मृत विनय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा तीन का छात्र था। अपने ननिहाल बसुहरा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। इस समय घर आया था। राहुल कक्षा एक में प्राथमिक विद्यालय गूलपुर में पढ़ता था। भाइयों में अकेला था। उसकी दो बहन हैं।
विज्ञापन
दलित बस्ती में एक हैंडपंप, वह भी खराब
हलिया। दलित बस्ती में एक हैंडपंप है। वह भी पिछले चार महीने से खराब है। ऐसे में बस्ती के रहवासियों के लिए पानी का एक मात्र स्त्रोत कुआं ही है। बस्ती में डायरिया से मौत के बाद विकास विभाग भी सक्रिय हुआ। तत्काल बस्ती में टैंकर के जरिए पेयजल की आपूर्ति शुरू कराई गई। कुएं के पानी का सेवन करने से लोगों को फिलहाल रोक दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए दवा का वितरण किया।
सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद बताया कि दलित बस्ती में स्थित कुआं का पानी पीने से लोगों की हालत बिगड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुएं के पानी की जांच के लिए सैंपल लिया है। बीमार लोगों का उपचार गांव में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। क्लोरीन की गोलियां व ब्लीचिंग पाउडर कुएं में डाला गया हैं। अन्य लोगों की हालत सामान्य है।