फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dial 108 ambulance service in mirzapur

मिर्जापुर में डायल-108 एंबुलेंस की सेवा बदतर, विशेष सचिव के निरीक्षण में मिली खामी

Mon, 06 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
dial 108 ambulance service in mirzapur
मड़िहान। नोडल अधिकारी/विशेष सचिव सूचना एसपी सिंह ने सोमवार को स्थानीय कस्बा स्थित सीएचसी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा से मिल रही सुविधा को भी परखा। फोन करने पर 108 से उन्हें संतोषजनकर जवाब नहीं मिला जिसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे वह सीएचसी पर पहुंचे। एक घंटा तक अस्पताल का निरीक्षण किए। स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। परिसर में कोविड-19 हेल्प डेस्क देखने के बाद अस्पताल परिसर स्थित टीबी जांच केंद्र की जांच व लैब टेक्नीशियन से पूछताछ की। ओपीडी रजिस्टर में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने चिकित्सकों से कहा कि वे किसी प्रकार से लोगों को बाहर की दवाइयां न लिखें। महामारी के समय दवा और जांच अस्पताल में ही कराएं। ओटी कक्ष में मरीजों का भी हाल जाना और कहा कि प्रसूति महिलाओं को भोजन देने में हीलाहवाली न की जाए। अधीक्षक डॉक्टर कौशल कुमार मौर्य, डॉक्टर कैलाश नाथ, डॉक्टर अश्विनी सहाय आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed