फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees will gather on the Ganges Ghats on Makar Sankranti, preparations missing

मकर संक्रांति पर गंगा घाटो पर उमड़ेंगे श्रद्धालु, तैयारियां नदारद

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees will gather on the Ganges Ghats on Makar Sankranti, preparations missing
मर्जापुर। मकर संक्रांति पर विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। लेकिन मंगलवार तक गंगा घाटों पर प्रशासन की ओर से तैयारियां नजर नहीं आईं। 14 जनवरी को भोर से ही घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

आलम यह कि गंगा घाट की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों सहित गंगा घाटो पर गंदगी है। अधिकतर घाटों के अगल-बगल गंदगी है। अधिकतर गंगा घाटों पर महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने का इंतजाम नहीं है। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं बरसात के दिनों में गंगा में आई बाढ़ के बाद से घाटों पर सिल्ट सफाई नहीं कराई गई। इससे घाटों के सीढ़ियों पर फिसलन बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट सहित सड़क की पटरियों पर जहां तहां गंदगी फैली हुई है। जानवरों के झुंड के साथ यहां हर समय सड़क की पटरियों पर चार पहिया वाहनों का मेला लगा रहता है। श्रीपंचमुखी महादेव मंदिर से लेकर गंगाघाट तक कूड़े के अंबार के साथ ही गोबर से सड़क की पटरियां पटी हैं। इससे स्नानार्थियों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। नगर के त्रिमोहानी स्थित पक्काघाट पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बरसात व गंगा में आई बाढ़ के बावजूद सीढ़ियों पर जमी सिल्ट आज तक नहीं हटाई गई। इससे सीढ़ियों पर फिसलन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल। विंध्याचल धाम के घाटों सहित सड़कों व गलियों साफ सफाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन बेपरहवा बना हुआ है।
गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्ग सहित गंगा घाटों पर चारों तरफ कूड़ा- करकट व गंदगी के अंबार है। दीवान घाट, इमली घाट, अखाड़ा घाट और गोदारा घाट पर गंदगी पसरी है। पक्का घाट पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए बने स्थान गंदगी से पटे हुए हैं। शाम ढलते ही गंगा घाटों पर चारों तरफ अंधेरा पसर जाता है। घाटों पर चोर, उचक्के भी सक्रिय हो जाते हैं। सुरक्षा के लिए भी पुलिस की कोई सुरक्षा की रूपरेखा सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed