फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees offered prayers at Vindhyadham on Navami.

Mirzapur News: नवमी पर विंध्यधाम में सवा लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Fri, 24 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers at Vindhyadham on Navami.
गुप्त नवरात्र के नवमी पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।- संवाद।
गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर बृहस्पतिवार को शक्तिपीठ विंध्यधाम श्रद्धा, भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। मंगला आरती से पहले ही मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के अनुसार सवा लाख से अधिक देवी भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।
विज्ञापन

नवमी तिथि का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुधवार रात ही विंध्यधाम पहुंच गए थे। होटल, धर्मशालाओं और आश्रमों में रात्रि विश्राम करने के बाद भक्त ब्रह्ममुहूर्त में गंगा स्नान कर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगला आरती के उपरांत जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन गर्भगृह और मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा पर्वत और काली खोह मंदिर पहुंचे, जहां माता अष्टभुजा और मां काली के दर्शन-पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा पूरी की।
हवन-यज्ञशाला में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहुतियां देकर विश्व कल्याण, परिवार की सुख-शांति और मनोकामना सिद्धि की प्रार्थना की।
देर रात शयन आरती तक दर्शन-पूजन का क्रम अनवरत चलता रहा और पूरा विंध्यधाम मां विंध्यवासिनी के जयकारे से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed