फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered to see Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 16 Oct 2023 12:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see Maa Vindhyavasini
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही रविवार को विंध्य धाम पहाड़ा वाली मां विंध्यवासिनी के जयकारे पूरे दिन गुंजायमान रहा। रविवार को तरह-तरह के फूलों से हुए शृंगार के पश्चात जगत जननी मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर रहे।
विज्ञापन

आस्थाधाम पहुंचे श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के बाद प्रसाद लिए मंदिर की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर कतारबद्ध होकर खड़े रहे। लंबी प्रतीक्षा के बाद किसी ने गर्भगृह तो अन्य ने झांकी से मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर शंख, नगाड़ा व शहनाई की गूंज से गुंजायमान रहा। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के पश्चात मंदिर परिसर में अन्य विग्रहों का लोगों ने दर्शन किया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर माता काली और अष्टभुजा देवी का दर्शन-पूजन किया। विंध्य धाम की विभिन्न गलियां माला, फूल, नारियल, चुनरी व प्रसाद की दुकानों से सजी रहीं। नवरात्र मेले के दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर श्री मां विंध्यवासिनी श्रवण वेद पाठशाला के छात्रों एवं आचार्य के मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा। वेद पाठशाला के छात्रों की ओर से नौ दिवसीय श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं मां की आरती व शृंगार के दौरान वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, प्रधानाचार्य पंडित अगस्त द्विवेदी व आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। हलिया के गड़बड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में देर शाम तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने माता का शैलपुत्री के स्वरूप का दर्शन किया। सेवटी नदी में स्नान करने के बाद कतारबद्ध श्रद्धालु माता शीतला की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। शारदीय नवरात्र में अदलपुरा स्थित शीतला धाम भी श्रद्धालुओं से पटा रहा। गंगाघाट पहुंचकर स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर मां शीतला का दर्शन-पूजन किया। जिगना क्षेत्र के विजयपुर स्थित बड़ी माता शीतला व डेरवा स्थित दुलारो माता मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने छोटी व बड़ी माता का दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा अकोढ़ी स्थित कंकाल काली, अरगीसरपत्ती स्थित नंदजा देवी, श्रीनिवास धाम स्थित दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। चुनार के राजगढ़ मार्ग स्थित दुर्गा जी, बस स्टैंड पर स्थित चंद्रघंटा मंदिर, गंगेश्वरनाथ शीतला मंदिर के अलावा टेकौर स्थित प्राचीन काली मंदिर मंदिर में भी श्रद्धालुओें ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed