फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered in the pagodas on the first day of Sawan

सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 15 Jul 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the pagodas on the first day of Sawan
सावन के पहले दिन हर-हर महादेव के उद्घोष से विभिन्न शिवालय गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं भांग, धतूरा, बेल पत्र चढ़ाकर जहां दर्शन व पूजन किया, वहीं दूध और गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। कई स्थानों पर भजन व कीर्तन का दौर भी चलता रहा।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट स्थित श्रीपंचमुखी महादेव, ताड़केश्वर महादेव, बूढ़ेनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह गंगाघाटों पर लोगों ने स्नान कर शिवालयों में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थित शिवालयों में भी लोगों की भीड़ रही। सावन के पहले दिन शिवभक्त गंगाघाटों पर स्नान कर बाबा बदेवरानाथ मंदिर, विजयपुर के झोरिया महादेव, हरगढ़ स्थित विमलेश्वर महादेव, गौरा स्थित नगरीनाथ, चेहरा स्थित परशुरामपुरी, नदिनी स्थित बूढे़नाथ महादेव, चडेरुचौकठा स्थित तालेश्वर महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में लोगों ने दर्शन पूजन के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके अलावा पश्चिम वाहिनी गंगाघाट हरगढ़, गोगांव सहित चेहरा, बजटा, काशीसरपत्ती, खैरा, मिश्रपुर, दुगौली, नगवासी, गौरा, भिलगौर, चडै़चा, असवा, नीबीगहरवार, अर्जुनपुर, नौगांव, जोपा, निफरा, उंचडीह व बबुरा आदि से गंगा जल लेकर श्रद्धालु बाबा बदेवरानाथ धाम पहुंचे। रास्ते में श्रद्धालुओं को गड्ढायुक्त सड़कों से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

प्राचीन शिव धाम कोटार धाम में श्रद्धालुओं ने गंगा जल, बेल पत्र, धतूरा, भांग, दूध के साथ भोले नाथ का जलाभिषेक किया। यहां पूरे सावन भर चलने वाले रामायण का भी शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले दिन पथरहा गांव की टीम चौबीस घंटे के रामायण पाठ में जुटी रही। इसी तरह से अन्य गांवों के लोगों की तरफ से सावन मास तक अनवरत रामायण पाठ चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed