फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered in Sheetla Dham for darshan-worship

Mirzapur News: दर्शन-पूजन के लिए शीतला धाम में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 11 Apr 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Sheetla Dham for darshan-worship
हलिया/सीखड़। गड़बड़ा शीतला धाम में माता शीतला के दर्शन के लिए काफी संख्या मेंं श्रद्धालु उमड़ पड़े। सोमवार को दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। करीब 40 हजार लोगों ने दर्शन-पूजन किया।सोमवार को सुबह से ही माता के दरबार में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। हाथ में नारियल, चुनरी, माला व फूल लिए श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में लगे रहे। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर मेें भीड़ बढ़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी काफी मसक्कत करनी पड़ी। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश चंद शुक्ल ने बताया कि करीब 40 हजार लोगों ने दर्शन-पूजन किया। इसी तरह कोटार शिव धाम में काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक कर पुण्य के भागी बने। अदलपुरा शीतला धाम सोमवार को श्रद्धालुओं से पटा रहा। माता के दरबार में काफी संख्या में श्रद्धालु नाव व निजी वाहनों से पहुंच रहे थे। गंगा घाट पर रविवार की रात भजन-कीर्तन एवं जागरण का आयोजन हुआ। मंगला आरती के पश्चात मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शनार्थी माता की एक झलक पाने के लिए बेताब हो उठे। भारी भीड़ के बावजूद दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु पुण्य के भागी बने। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर व आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed