फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered in Aastha Dham on Tritiya

तृतीया पर आस्थाधाम में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Aastha Dham on Tritiya
गुप्त नवरात्र की तृतीया तिथि पर शनिवार को विंध्य धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी देर तक हुई बारिश के बीच हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की।
विज्ञापन

मंदिर की छत पर जहां साधक विधि-विधान पूर्वक साधना करने में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर अष्टभुजा पहाड़ पर जगह जगह तंत्र मंत्र की साधना के लिए दूरदराज से आए साधकों का जमावड़ा लगा रहा। गुंबद और हवन कुंड की परिक्रमा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद देवी दरबार पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करके घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मां का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने देवी मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, मां दुर्गा मां, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी व शीतला सहित पंचमुखी महादेव, दक्षिण मुखी हनुमान, राधा कृष्ण, बटुक भैरव और डाक भैरव मंदिरों में जाकर शीश झुकाया। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते जगह-जगह श्रद्धालुओं को गंदगी के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed