फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered for the abhishek of mother Vindhyavasini

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के घटाभिषेक में उमड़े आस्थावान

Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for the abhishek of mother Vindhyavasini
विंध्याचल। आस्थावानों ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजी और महाकाली का घटाभिषेक किया।
विज्ञापन

घड़े में गंगाजल भरकर मंदिर पहुंचे पांच हजार से ज्यादा भक्तों ने माता के चरणों के अलावा मंदिर का कोना-कोना धोया। घटाभिषेक के दौरान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आम भक्तों के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे।
वैशाख प्रतिपदा को पारंपरिक रूप से मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजी देवी और महाकाली मंदिर का घटाभिषेक किया गया। इसके लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन

पक्का घाट से मिट्टी, तांबे और पीतल के घड़े में गंगा जल भरकर श्रद्धालु जयकारे लगाते मंदिर पहुंचे। इसके बाद माता के चरणों में गंगा जल अर्पित किया।
इसमें श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यों के साथ स्थानीय जनता और दूरदराज से आए भक्त शामिल हुए। कंधों में कलश लिए भक्तों से विंध्यधाम की गलियां पटी रहीं। राजश्री आरती और मां विंध्यवासिनी के शृंगार के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता की शृंगार झांकी के दर्शन किए। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि वार्षिक घटाभिषेक कार्यक्रम के तहत देर रात विशेष अनुष्ठान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक, कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, केदार भंडारी, गौतम द्विवेदी, अजय दूबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed