फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees' car overturned, five people injured

Mirzapur News: श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच लोग घायल

Tue, 18 Feb 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Devotees' car overturned, five people injured
सक्तेशगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव के पास सोमवार की शाम को कुंभ स्नान करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन

ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले के राजनपुर गांव निवासी दामोदर शर्मा (40), अपने पिता हीरालाल शर्मा (65), भाई राजकुमार शर्मा (45), मां राजेश्वरी शर्मा (50), अंजना शर्मा (35) वर्ष के साथ सोमवार को प्रयागराज से लौट रहे थे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धंनसिरिया गांव के पास चालक संतोष शर्मा को झपकी आ गई। उसने हड़बड़ी में ब्रेक मारी दी, जिससे गाड़ी पलट गई। इससे कार सवार लोग दब गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने श्रद्धालुओं को निकाल कर राजगढ़ सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। इलाज कराने के बाद सभी लोग दूसरी गाड़ी बुलाकर घर गए। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र पटेल ने बताया कि प्रयागराज से कुंभ स्नान करके वापस लौट रही उड़ीसा की एक कार पलट गई। उसमें सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed