फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees are overwhelmed after getting a glimpse of Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाकर श्रद्धालु अभिभूत

Wed, 08 May 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees are overwhelmed after getting a glimpse of Maa Vindhyavasini
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए मंगलवार को दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह साढ़े चार बजे मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर जारी रहा। गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालु विभिन्न गलियों के रास्ते माता के जयकारे के साथ मंदिर पहुंच रहे थे। मंगला आरती से पहले ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। घंटा, शंख और नगाड़े के बीच मां विंध्यवासिनी के भव्य शृंगार तथा आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही माता के दर्शन किए। माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत रहे। जैपुरिया गली, न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा सदर कोतवाली मार्ग से श्रद्धालु मंदिर की ओर पहुंच रहे थे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद कालीखोह और अष्टभुजा धाम पहुंचकर माता काली और अष्टभुजा देवी के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए गंगा घाट तथा मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed