{"_id":"65ca8d17b56d9a0b590d5281","slug":"development-work-will-be-done-in-which-development-block-with-rs-34-crores-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-112401-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 34 करोड़ से होंगे कोन विकास खंड में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 34 करोड़ से होंगे कोन विकास खंड में विकास कार्य
विज्ञापन
चील्ह। क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अध्यक्षता में सोमवार को कोन ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विकास के लिए 34 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। विकास कार्यों के लिए ब्लाॅक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने सदस्यों से प्रस्ताव भी मांगा। इसके बाद ध्वनि मत से 34 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
बैठक का संचालन करते हुए खंड विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा के तहत लेबर बजट 33 करोड़ 83 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। इसमें दो लाख 62 हजार 898 मानव दिवस सृजन किए जाने का लक्ष्य है। बीडीओ ने बताया कि पंचम केंद्रीय वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों के लिए 75.55 लाख रुपये अनुमोदित किया गया है। इसके अलावा वित्तीय 2024-25 के लिए 260.85 लाख रुपये से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव किया गया है। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय यादव ने गरीबों को मिलने वाले पेंशन में आ रही रुकावट का मुद्दा उठाया। एडीओ समाज कल्याण रंजीत ने बताया कि विकास खंड कोन में 5574 वृद्धा पेंशन, 2149 निराश्रित महिला पेंशन तथा 892 दिव्यांग पेंशन दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैंक खाता एनपीसीआई व आधार कार्ड प्रमाणीकरण नहीं होने के कारण कुछ लोगों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य ने गांवों में शिविर लगाकर पेंशन धारकों की एनपीसीआई व आधार कार्ड प्रमाणीकरण कराने की मांग की। ब्लाॅक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने सदन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। बैठक में अनिल कुमार सिंह, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ चंदू यादव, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज जायसवाल, रमेश दुबे, भारतेंदु यादव आदि मौजूद रहे।