फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development work will be done in the city block area with Rs 27 crore

Mirzapur News: 27 करोड़ से होंगे सिटी ब्लाॅक क्षेत्र में विकास के काम

Fri, 27 Dec 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city block area with Rs 27 crore
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक क्षेत्र में 27 करोड़ रुपये से विकास के काम कराए जाएंगे। सिटी ब्लाॅक प्रमुख मनोरमा देवी की अध्यक्षता में सभागार में बृहस्पतिवार को हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में वर्ष 2025-26 में विकास के लिए 2700.388 लाख रुपये का बजट ध्वनिमत से पास किया गया। इसमें मनरेगा के तहत 572250 लाख मानव दिवस के सृजन का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुए बीडीओ ने शरद कुमार सिंह ने पिछली कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराया। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत वर्ष 2024-25 में 1934.750 लाख प्रस्तावित बजट की तुलना में 1283.53 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बची धनराशि से अगले माह तक काम पूरे करा लिए जाएंगे। ब्लाॅक प्रमुख के अनुमोदन पर बीडीओ ने वर्ष 2025-26 में क्षेत्र के विकास के लिए 2700.388 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पास किया। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत 2260.388 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट से 572250 लाख मानव दिवस सृजित किए जाने का लक्ष्य है। इसी तरह से पंचम वित्त के 195 लाख, पंद्रहवें वित्त योजना के 245 लाख रुपये से विकास के काम कराए जाएंगे। एलोपैथ से आयुर्वेद की ओर बढ़ने के लिए बीडीओ ने ग्राम प्रधानों और सदस्यों से ब्लाॅक परिसर में क्षेत्र पंचायत से एक आयुर्वेद चिकित्सालय और आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को एक स्वर से पारित किया। बीडीओ ने प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव भी मांगा। बैठक में राजाराम निर्मल, दिनेश कुमार, पप्पू मोदनवाल, सौरभ गोड़, तरुण भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed